UP Crime: 1 रुपये से कर दिया 24 करोड़ का बड़ा घोटाला!

गोरखपुर में रियल स्टेट, ज्वेलरी और शेयर मार्केट कारोबार से जुड़ी एक कंपनी के साथ करीब 24 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जालसाज कंपनी के खाते में सिर्फ 1 रुपया भेजते थे, लेकिन फर्जी तरीके से लाखों रुपए जमा होने का स्क्रीनशॉट तैयार कर कंपनी को चूना...

Updated : 8 May 2026, 8:57 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर में रियल स्टेट, ज्वेलरी और शेयर मार्केट कारोबार से जुड़ी कंपनी के साथ करीब 24 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जालसाज कंपनी के खाते में सिर्फ 1 रुपया भेजते थे, लेकिन फर्जी तरीके से लाखों रुपए जमा होने का स्क्रीनशॉट तैयार कर कंपनी को चूना लगा रहे थे। मामले का खुलासा कंपनी के ऑडिट के दौरान हुआ, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर गुलरिहा थाने में 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक गुलरिहा थाना क्षेत्र के रेल विहार फेज-1, करीमनगर निवासी 44 वर्षीय विश्वजीत श्रीवास्तव रियल स्टेट, ज्वेलरी और शेयर मार्केट ब्रोकिंग का कारोबार करते हैं। उनकी विभिन्न कंपनियों में निवेश के नाम पर यह बड़ा फर्जीवाड़ा पिछले तीन वर्षों से चल रहा था।

पीड़ित विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2023 में उनकी पहचान कुशीनगर के कुबेरस्थान निवासी सोनू जायसवाल से हुई थी। सोनू ने धीरे-धीरे उनका विश्वास जीत लिया और कंपनी में फाउंडर के पद पर काम करने लगा। बाद में उसने अपने रिश्तेदार शिवम को मार्केटिंग एक्सपर्ट बताकर कंपनी से जोड़ दिया। इसके बाद दोनों मिलकर लोगों से कंपनी में निवेश करवाने का काम करने लगे।

 बैंक खातों का मिलान

आरोप है कि शिवम निवेशकों से पेमेंट लेने के बाद उसका स्क्रीनशॉट सोनू को भेजता था और सोनू उसे कंपनी के अकाउंटेंट हरिकेश प्रसाद तक पहुंचाता था। शुरुआत में सब सामान्य लगा, लेकिन जब करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपए के निवेश का एक स्क्रीनशॉट अकाउंटेंट के पास पहुंचा तो उसे शक हुआ। इसके बाद सभी पुराने स्क्रीनशॉट और बैंक खातों का मिलान किया गया।

West Bengal CM Oath Ceremony: बंगाल में बारिश बनेगी शपथ ग्रहण की चुनौती! IMD का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने लाखों रुपए जमा होने के फर्जी स्क्रीनशॉट तैयार किए थे, जबकि कंपनी के खाते में केवल 1 रुपया ट्रांसफर किया जाता था। बाकी रकम आरोपियों द्वारा अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में भेज दी जाती थी। इसी तरह करोड़ों रुपए की हेराफेरी की गई।

Saharanpur News: दुल्हे वाली माला को लेकर भागना कैफ और आमिर को पड़ा भारी, पैसा भी गया और इज्जत भी…

30 अप्रैल को कंपनी की क्लोजिंग और ऑडिट के दौरान पूरे घोटाले की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि करीब 20 लोगों ने अलग-अलग समय पर फर्जी भुगतान के स्क्रीनशॉट भेजकर कंपनी को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया। गुलरिहा थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 21 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।

Location :  गोरखपुर

Published :  8 May 2026, 8:20 PM IST