
घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट (Img: Dynamite News)
Mainpuri: घर में घुसकर बाप और बेटे की पिटाई की गई। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके साथ पहले भी मारपीट की गई है और जान से मारने की धमकी दी गई है। कार्रवाई न होने से मनबढ़ो का हौंसला बढ़ा हुआ है।
मामला थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम जरामई का है, जहां निवासी विजेन्द्र सिंह पुत्र रामबहादुर ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 अप्रैल 2026 को करीब 3 बजे वह अपने घर के सामने साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के ही आरोपी विवेक, विक्रम उर्फ जानू, मोरध्वज, सत्येंद्र और ऋषुपाल पुत्र रामसेवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
आरोप है कि आरोपियों ने विजेन्द्र सिंह के बेटे को पकड़कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। जब पीड़ित अपने बेटे को बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। इस हमले में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।
Mainpuri: घर में घुसकर युवक और उसके बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। #UPNews #CrimeNews #UPPolice #MainpuriNews pic.twitter.com/ZZeI3n3Ljo
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 27, 2026
पीड़ित के अनुसार, शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, अन्यथा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। पीड़ित ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी आरोपी कई बार मारपीट कर चुके हैं, जिसकी शिकायत थाना दन्नाहार में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अब पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
Location : Mainpuri
Published : 27 April 2026, 11:59 AM IST
Topics : crime news Latest News mainpuri news UP News UP Police