मैनपुरी में रामगोपाल यादव का हमला, ट्रेड डील और बजट पर केंद्र को घेरा; जानिये क्या कहा?

मैनपुरी पहुंचे प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने ट्रेड डील, बजट, SIR और संभावित सपा-बसपा गठबंधन पर केंद्र और बीजेपी को घेरा। उन्होंने एग्रीकल्चर ड्राफ्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे किसानों को नुकसान होगा और कई राजनीतिक विकेट गिरने वाले हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 February 2026, 12:32 PM IST

Mainpuri: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ट्रेड डील को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया था।

रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर 500 बिलियन डॉलर का अनाज और कैटल फीड विदेश से आएगा तो देश के किसानों का क्या होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यहां के किसान उत्पादन कर रहे हैं तो उनकी फसल कौन खरीदेगा।

कैटल फीड और धार्मिक आस्था पर सवाल

रामगोपाल यादव ने कहा कि जो कैटल फीड बाहर से आएगा वह नॉनवेज होगा, जिसे अगर गाय खाएंगी तो उसका दूध भी प्रभावित होगा। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसे दूध का धार्मिक कार्यों में उपयोग कैसे किया जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि एग्रीकल्चर ड्राफ्ट में स्पष्ट है कि कृषि से जुड़ी वस्तुओं को फ्री करने और खरीदने की बाध्यता जैसी बातें शामिल हैं। उनके मुताबिक, चाहे देश को जरूरत हो या नहीं, आयात करना पड़ेगा, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।

Mahashivratri 2026: मैनपुरी में व्रत, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन के बीच धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि

बजट पर भी साधा निशाना

केंद्र सरकार के बजट को लेकर भी रामगोपाल यादव ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के हित में नहीं था, बल्कि दो-तीन लोगों के हित में बनाया गया था। उनके अनुसार, इस बजट में किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए ठोस राहत के प्रावधान नजर नहीं आए।

ट्रेड डील से लेकर गठबंधन तक बोले खुलकर

पश्चिम बंगाल में SIR पर कार्रवाई पर प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर चुनाव आयोग द्वारा सात अधिकारियों पर की गई कार्रवाई पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर सही मायनों में जांच हो तो उत्तर प्रदेश में सैकड़ों लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे चुनाव आयोग से इस मामले में मांग करेंगे।

बीजेपी पर लगाया प्रशासनिक पक्षपात का आरोप

रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया कि अधिकारी से लेकर तमाम लोग बीजेपी से जुड़े हुए हैं, इसलिए बीजेपी के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं और इसकी जांच होनी चाहिए।

मैनपुरी: कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने किया जनता से संवाद, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के आदेश

सपा-बसपा गठबंधन पर क्या बोले

बहुजन और सपा के संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुजन किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है। बहुजन का मतलब गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर आगे की रणनीति समय के साथ तय होगी।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बाद ‘कई विकेट’ गिरने के संकेत

बसपा से जुड़े नेताओं के सपा में आने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने कहा कि अभी इंतजार कीजिए, कई विकेट गिरेंगे। उनके इस बयान को आगामी राजनीतिक हलचल का संकेत माना जा रहा है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 16 February 2026, 12:32 PM IST