हिंदी
निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई (Img: Dynamite News)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी थाना करहल क्षेत्र में कक्षा 11वीं की छात्रा से कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने अमन भारती नामक युवक पर पिछले करीब एक महीने से स्कूल और कोचिंग आते-जाते समय अश्लील टिप्पणियां करने तथा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
छात्रा के अनुसार, जब उसने इस हरकत का विरोध किया तो मामला तूल पकड़ गया। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा नेता कलपेंद्र भारती और उनके करीब 15 से 20 समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की।
ये भी पढ़ें: Mainpuri News: मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई (Img: Dynamite News)
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में लिखित शिकायत देने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उल्टा पीड़ित परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया।
जांच की मांग उठाई गई (Img: Dynamite News)
थाना परिसर में मीडिया के सामने पीड़िता ने अपनी बात रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें: Mainpuri: दबंगों की दबंगई से दहशत में परिवार, थाने में सुनवाई नहीं तो SP से मांगा न्याय
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
Location : Mainpuri
Published : 27 November 2026, 4:39 PM IST