Video: मैनपुरी में रचा जा रहा है ये गंदा खेल, मामले में अफसरों की भी मिलीभगत, जानें पूरा काला कारनामा

मैनपुरी के कुसमरा देहात में ग्राम सभा की करोड़ों की सरकारी ज़मीन पर फ़र्जी पट्टे और अवैध कब्ज़े की शिकायत डीएम से की गई है। शिकायतकर्ता जयपाल सिंह ने राजस्व अफ़सरों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच व FIR की मांग की है। देखिए डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 August 2026, 4:15 PM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े की बड़ी साज़िश सामने आई है। किशनी तहसील के कुसमरा देहात में ग्राम सभा की करोड़ों रुपये मूल्य की ज़मीन पर फ़र्जी पट्टा बनाने और कूटरचना का गंभीर आरोप लगा है।

राजस्व अफ़सरों की भूमिका पर सवाल

शिकायतकर्ता जयपाल सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर सरकारी संपत्ति को निजी बनाने का प्रयास किया गया। इसमें राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका जताई गई है।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, रात में घर पहुंचकर फायरिंग का आरोप; मैनपुरी में सनसनी

जांच और FIR की मांग

शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की सच्चाई प्रशासन की जांच के बाद ही पूरी तरह साफ़ हो सकेगी।

Location :  Mainpuri

Published :  6 August 2026, 4:15 PM IST