
घर में घुसकर किशोरी से मारपीट (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यह पूरा मामला जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के वीरपुर कला गांव का है। जहां किशोरी के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ की गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, घटना 24 मार्च 2026 की है। करीब 11 बजे गांव के सन्नी और उदयवीर ने एक 10 वर्षीय बालक के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित बालक रोते हुए घर पहुंचा और अपनी बहन को पूरी घटना बताई। जब 15 वर्षीय किशोरी आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को भी अंजाम दिया गया। घटना को गांव के कुछ लोगों ने देखा और बीच-बचाव कर किशोरी को बचाया गया। इतना सब होने के बाद 15 साल की लड़की ने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यह पूरा मामला जनपद के थाना एलाऊ क्षेत्र के वीरपुर कला गांव का है। जहां किशोरी के साथ दबंगों द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ की गई।#MainpuriNews #CrimeNews #UPCrime @Uppolice pic.twitter.com/DSGYwfJqZt
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 27, 2026
मदद की आश लेकर जब परिजन पुलिस थाने आरोपियों की शिकायत करने पहुंचे तो उनकी फरियाद को भी पुलिस ने अनसुना कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस मामले को लेकर नजर अंदाज कर रहे हैं।
ईरान समझ गया पाकिस्तान की पूरी चाल? खोखले निकले सारे दावे, अब नहीं आएगा झांसे में, जानिए पूरा माजरा
पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने थाना एलाऊ में शिकायत दी, लेकिन अब तक न तो रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही घायल किशोरी का मेडिकल कराया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह की घटना मैनपुरी से देखने को मिल चुकी है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई शुरू करती है या फिर नहीं। साथ ही पुलिस पीड़िता को इंसाफ दिला पाती है या फिर नहीं।
Location : Mainpuri
Published : 27 March 2026, 2:47 PM IST
Topics : crime news mainpuri news UP News UP Police