हिंदी
सिसवा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Maharajganj: जनपद का सिसवा कस्बा शनिवार को पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सिसवा युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' ने क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया। 800 मीटर लंबे विशालकाय तिरंगे के साथ भव्य यात्रा निकाली। हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे, तो पूरा कस्बा 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा।
यात्रा की शुरुआत सिसवा कस्बे में स्थित केनूनीयन परिसर से निकाली गई कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान और बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। इसके पश्चात दोपहर में तिरंगा यात्रा पूरे जोश के साथ रवाना हुई।
इस यात्रा में नगर के लगभग सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें प्रेम लाल सिंहानिया स्कूल, सेंट जोसेप्स स्कूल,आर.पी.आई.सी. स्कूल, लिटिल स्टार एकेडमी, सिटी पब्लिक स्कूल, रामकिशन मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल, किसान आदर्श इंटर कॉलेज, चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर, गोरख शाही मेमोरियल स्कूल और कलाकृति संस्थान शामिल रहे।
Maharajganj: महराजगंज में अफसरों की बड़ी लापरवाही उजागर, तीन बीडीओ और दो एडीओ पर PD की कड़ी कार्रवाई
यह भव्य यात्रा गोपाल नगर, अमर पुरवा, राम जानकी मंदिर रोड, इस्टेट चौक, मेन मार्केट, सब्जी मंडी, प्रेम चित्र मंदिर, यूनियन बैंक, श्याम मंदिर, रेलवे स्टेशन रोड और पुरानी पुलिस चौकी होते हुए पुन गोपाल नगर चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। जबकि बच्चों द्वारा बनाई गई सजीव झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में गिरजेश जायसवाल, अंकित सिंह, जितेंद्र वर्मा, नवीन तिवारी, रितेश सोनी, दीपक जायसवाल, आदित्य, साकेत दीक्षित, उमाशंकर जायसवाल, पंकज तिवारी, धीरज तिवारी, बैजू चेरियन और ममता जायसवाल, सिसवा चौकी प्रभारी दीव्य प्रकाश मौर्य, एसआई राहुल राय, कास्टेबल सिकन्दर यादव, राजू यादव, दीपक, विवेक गौड़, शेषनाथ कुशवाहा, अशोक, रामप्रकाश रामप्रवेश, सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 31 January 2026, 3:06 PM IST
Topics : Maharajganj patriotism Siswa Tricolor flag