बिजली ट्रांसफार्मर से चोरी का बड़ा खुलासा, पुलिस के हाथ लगे चोरी के राज

महराजगंज में बिजली ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से तलाश में चल रहे आरोपी को आखिरकार दबोच लिया गया, जिसके पास से चोरी की गईं दर्जनों ट्रांसफार्मर प्लेट बरामद होने का दावा किया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 September 2026, 12:48 AM IST

Maharajganj: पुरंदरपुर थाना पुलिस ने बिजली ट्रांसफार्मर से चोरी के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 74 अदद ट्रांसफार्मर प्लेट बरामद की गई हैं। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 को मनिकौरा क्षेत्र में प्रेशर सिंचाई प्रणाली पर स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर से चोरी की घटना सामने आई थी। मामले में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर पुरंदरपुर थाने में मु0अ0सं0 224/2026, धारा 303(2), 324(3), 317(2) बीएनएस एवं धारा 136(1) विद्युत अधिनियम 2003 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी को मनिकौरा के पास से गिरफ्तार किया।

महराजगंज में अधिवक्ताओं की हुंकार! चार सूत्रीय मांगों पर एकजुट बार, जिला जज को सौंपा मांगपत्र

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोलू साहनी पुत्र हरिश्चंद्र साहनी, निवासी ग्राम लोटन डीह, थाना लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की शिक्षा अनपढ़ है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुरंदरपुर पुलिस टीम ने की।

महराजगंज में सड़क किनारे खड़ी कार बनी आग का गोला! उद्योग चौराहे के पास धधकी गाड़ी, मची अफरा-तफरी

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश झा, कांस्टेबल रामजन्म वर्मा, कांस्टेबल जयन्त यादव और कांस्टेबल सौरभ जायसवाल शामिल रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  24 September 2026, 12:47 AM IST