इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल, कोतवाली जा रही महिला को बीच रास्ते फ़िल्मी अंदाज में रोका, हत्या की धमकी

सोशल मीडिया पर महिला की फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीरें वायरल करने, जान से मारने की धमकी देने और शिकायत करने जा रही पीड़िता की स्कूटी में टक्कर मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

Updated : 10 May 2026, 9:15 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जनपद में सोशल मीडिया के जरिए एक महिला को बदनाम करने, अश्लील तस्वीरें वायरल करने और फिर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाकर रास्ते में हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार एक युवक लंबे समय से युवती को परेशान कर रहा था। युवती की शादी हो जाने के बाद भी आरोपी उसकी गतिविधियों पर नजर रखता रहा। आरोप है कि हाल ही में महिला जब अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थी, तभी आरोपी ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर उसके सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो डाउनलोड किए और उन्हें एडिट कर अश्लील तस्वीरों के रूप में इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि फोटो वायरल करने के बाद आरोपियों ने उसके परिजनों को फोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार फोन पर कहा गया कि अभी केवल फोटो वायरल की गई है, आगे और गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे। पीड़िता ने दावा किया कि धमकी भरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है, जिसे वह पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

प्रेमिका के धोखे और धमकियों से टूटा युवक! पूर्व प्रधान के बेटे ने स्कूल में कर दिया बड़ा कांड

मामला यहीं नहीं रुका। महिला ने बताया कि जब वह अपनी मां के साथ स्कूटी से कोतवाली में शिकायत करने जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपियों ने उनका पीछा किया। मुख्य मार्ग पर स्कूटी रुकवाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपी ने फिल्मी अंदाज में चलती स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

महिला के चेहरे, आंख, हाथ, घुटने, सीने और कमर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। पीड़िता का कहना है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसे उच्च अधिकारियों तक गुहार लगानी पड़ी।

CJI सूर्यकांत और गृह मंत्री अमित शाह ने तुषार मेहता की किताब ‘The Bench, the Bar, and the Bizarre’ का किया लोकार्पण

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 352, 351(3) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वायरल सोशल मीडिया पोस्ट, कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Location :  Maharajganj

Published :  10 May 2026, 8:13 PM IST

Advertisement