
सोनौली में डीजीजीआई का बड़ा एक्शन
Maharajganj: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली में आज उस समय हड़कंप मच गया जब डीजीजीआई लखनऊ जोन की टीम ने देवकीनंदन ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर छापेमारी की। एसआईओ के.एम. यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुबह करीब 9 बजे सर्च वारंट के साथ तलाशी शुरू की।
कार्रवाई के दौरान कंप्यूटर सिस्टम, हार्ड डिस्क, बैंक स्टेटमेंट, बिल बुक और कई अहम कागजात जब्त किए गए। टीम ने डिजिटल डाटा भी अपने कब्जे में लिया, जिससे जीएसटी लेन-देन की गहराई से जांच की जा सके। छापेमारी करीब दस घंटे तक चली और पूरे दिन ट्रांसपोर्ट कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Road Accident: सोनभद्र में तेज रफ्तार का कहर; ड्यूटी पर लौटते वक्त मौत ने रोका रास्ता
छापेमारी के दौरान ट्रांसपोर्ट संचालक बंटी सिंह मौके पर नहीं मिला तो टीम ने नौतनवा स्थित उसके आवास पर दबिश दी। वहां से उसे हिरासत में लेकर कार्यालय लाया गया और पूछताछ शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में फर्जी इनवॉइसिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की हेराफेरी के संकेत मिले हैं। अधिकारियों को संदेह है कि कई फर्मों के जीएसटी खातों में हेरफेर कर करोड़ों रुपये के अवैध रिफंड क्लेम किए गए हैं, जिससे सरकारी राजस्व को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
Muzaffarnagar Crime: बारात से पहले उठा जनाजा; आत्महत्या या हत्या? जानें क्या है पूरा मामला
सीमा क्षेत्र में स्थित होने के कारण नेपाल से जुड़े ट्रांजेक्शन भी जांच के दायरे में लाए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसमें कई फर्में शामिल हैं।शाम करीब 7 बजे टीम जब्त सामग्री और हिरासत में लिए गए संचालक को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। अधिकारियों ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है और कहा है कि फोरेंसिक जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
सोनौली जैसे संवेदनशील सीमा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई से जीएसटी चोरी के खिलाफ एजेंसियों की सख्ती का संदेश गया है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 17 February 2026, 1:57 AM IST
Topics : DGGI Income tax Maharajganj News UP News