Maharajganj News: सोनौली में डीजीजीआई का बड़ा एक्शन, फर्जी आईटीसी रैकेट का भंडाफोड़
भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली में डीजीजीआई लखनऊ जोन ने जीएसटी चोरी और फर्जी रिफंड के शक में देवकीनंदन ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर करीब दस घंटे तक छापेमारी की। कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और बैंक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। संचालक बंटी सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में फर्जी इनवॉइसिंग और आईटीसी हेराफेरी के संकेत मिले हैं।