सड़क पर फैली मिट्टी बनी जानलेवा, पलभर में ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर

महराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिट्टी की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ा और देखते ही देखते युवक की जान पर बन आयी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल सफाई कराने और निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 August 2026, 12:54 AM IST

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। सड़क पर फैली मिट्टी के कारण बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य के दौरान हाइवे पर बड़ी मात्रा में मिट्टी फैली हुई थी। इसी बीच नौतनवा थाना क्षेत्र के बरवा कला निवासी अजीत सिंह बाइक से गुजर रहे थे। मिट्टी पर बाइक फिसलने से वह संतुलन खो बैठे और पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए लक्ष्मीपुर स्थित अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दलालों के शिकंजे में महराजगंज का ARTO कार्यालय? ओवरलोड इंट्री के नाम पर हर महीने 35–40 लाख की कथित वसूली, ऑडियो से मचा हड़कंप

पीएनसी पर लापरवाही के आरोप

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण संस्था पीएनसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर फैली मिट्टी की सफाई नहीं कराई जाती और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाते हैं।

वायरल होने का नशा डूबा न दे! महराजगंज में जल जीवन मिशन के ओवरहेड टैंकों पर चढ़े हुड़दंगियों पर बरसेगा प्रशासन, दर्ज होगी FIR

पुलिस ने कही कार्रवाई की बात

कोल्हुई थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। यदि इस संबंध में तहरीर प्राप्त होती है तो जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल सफाई कराने और निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

Location :  Maharajganj

Published :  6 August 2026, 12:54 AM IST