
गिट्टी से लदा ट्राला पलटा
Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के समीप गुरुवार को गिट्टी लदा एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल राहत कार्य में जुट गए और ट्राले में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा ट्राला मैनहवा की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन राजपुर गांव के पास पहुंचा, अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ट्राला सड़क किनारे पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
UP: महराजगंज में किसानों का फूटा गुस्सा, पेट्रोल पंप पर क्यों लगा चक्का जाम?
इस दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान गुरुचरण निवासी करमैनी थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर, राकेश निवासी मटीयरवा थाना निचलौल जनपद महराजगंज, गुलाबचंद निवासी लबदहा थाना कोल्हुई तथा राजकुमार निवासी करमैनी घाट थाना कैम्पियरगंज के रूप में हुई है।
UP: महराजगंज में किसानों का फूटा गुस्सा, पेट्रोल पंप पर क्यों लगा चक्का जाम?
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
Location : Maharajganj
Published : 28 May 2026, 5:23 PM IST
Topics : crime news Kolhui Maharajganj Road Accident UP News