
कीचड़ में तब्दील हुआ भगीरथपुर स्टेशन मार्ग
Maharajganj: भगीरथपुर रेलवे स्टेशन तक जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों जलजमाव और कीचड़ की समस्या से जूझ रहा है। बरसात के कारण कच्चे रास्ते पर जगह-जगह पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों को पैदल चलने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं।
इस मार्ग के किनारे स्थित एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी इसी रास्ते से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है। बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
Maharajganj: भगीरथपुर रेलवे स्टेशन मार्ग का हाल बेहाल, जलजमाव और कीचड़ ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किलें
#maharajganj #bhagirathpurrailwaystation #waterlogging #muddyroad https://t.co/Ghmt9CZhZG— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 7, 2026
स्कूल प्रबंधक संजीव राय ने बताया कि भगीरथपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। आसपास के दर्जनों गांवों के लोग इसी रास्ते से स्टेशन और अन्य स्थानों तक आते-जाते हैं। उन्होंने बताया कि मार्ग रेलवे के अधीन आता है और कच्चा होने के कारण बरसात में यहां जलजमाव की समस्या गंभीर हो जाती है।
उन्होंने संबंधित विभाग से मार्ग की स्थिति को देखते हुए जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा रास्ते को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में राहत मिल सके।
स्थानीय राहगीरों ने बताया कि भागीरथपुर में SBI बैंक, पोस्टऑफिस, डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज,स्टेशन भी है प्रतिदिन दर्जनों गाँव के सैकड़ो लोग इस रास्ते आते जाते है लेकिन जन प्रतिनिधियों का कभी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं गया ,कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत किया फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
Location : Maharajganj
Published : 8 October 2026, 1:46 AM IST
Topics : bhagirathpur railway station Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Muddy Road Road Condition Waterlogging