Maharajganj: खाद्य एवं रसद विभाग में बड़ा फेरबदल, एपी सिंह महोबा भेजे गए; जानें किसे बनाया गया जिला पूर्ति अधिकारी?

महराजगंज में खाद्य एवं रसद विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह का तबादला महोबा कर दिया गया है, जबकि जौनपुर से संतोष विक्रम शाही को महराजगंज का नया जिला पूर्ति अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 June 2026, 1:19 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जनपद के खाद्य एवं रसद विभाग में शासन स्तर पर हुए तबादलों के तहत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार महराजगंज में तैनात जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एपी सिंह का तबादला महोबा जनपद कर दिया गया है। वहीं जौनपुर में तैनात संतोष विक्रम शाही को महराजगंज का नया जिला पूर्ति अधिकारी बनाया गया है।

विभागीय कार्यों में दिखेगी नई कार्यशैली

खाद्य एवं रसद विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में नई गति और पारदर्शिता से जोड़कर देखा जा रहा है। संतोष विक्रम शाही के महराजगंज पहुंचने के बाद जन वितरण प्रणाली, राशन वितरण व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

Ayodhya: राम मंदिर दान पेटिका मामले में फिर पहुंची SIT, पुजारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से होगी पूछताछ

सप्लाई इंस्पेक्टर स्तर पर भी हुआ बदलाव

इसी क्रम में सप्लाई इंस्पेक्टर स्तर पर भी बदलाव किया गया है। महराजगंज में तैनात सप्लाई इंस्पेक्टर ब्रजेश पांडेय का तबादला संतकबीर नगर कर दिया गया है। वहीं बस्ती से अनुराग श्रीवास्तव को महराजगंज में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर तैनाती दी गई है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादलों के बाद विभागीय कर्मचारियों और राशन व्यवस्था से जुड़े लोगों के बीच नई नियुक्तियों को लेकर चर्चा का माहौल है।

सावधान! दिल्ली की महिला ने टेलीग्राम फ्रॉड से गंवा दिए लाखों, साइबर ठगों का ये नया तरीका जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन बने नए जिला पूर्ति अधिकारी?

महराजगंज में नए जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में संतोष विक्रम शाही की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के प्रभावी संचालन, पात्र लाभार्थियों को समय पर राशन उपलब्ध कराने तथा विभागीय शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।

Location :  Maharajganj

Published :  16 June 2026, 1:18 PM IST