“तुम पुलिस कंप्लेंट करो, मैं देखता रहूंगा”… जिम विवाद के बाद वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

महराजगंज के कोल्हुई में जिम के अंदर पानी पीने को लेकर हुआ विवाद अब एक वायरल वीडियो के चलते फिर चर्चा में है। मारपीट की शिकायत और पुलिस की शांतिभंग कार्रवाई के बाद सामने आया वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 3 September 2026, 3:55 PM IST
google-preferred

Kolhui: कोल्हुई थाना क्षेत्र में सोमवार को जिम में पानी पीने को लेकर हुए विवाद के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो पर लिखे “तुम पुलिस कंप्लेंट करो, मैं देखता रहूंगा” जैसे शब्दों को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

जिम में पानी पीने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, जंगल गुलरिहा निवासी सचिन चौहान 31 अगस्त को अपने दोस्तों के साथ जिम करने नौतनवा के एक जिम में गए थे। इसी दौरान पानी पीने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े भी फाड़ दिए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

ये भी पढ़ें- सड़क पर अजीबोगरीब हाई वोल्टेज ड्रामा: जबलपुर में युवक ने कहा ‘दीदी’, तो बीच सड़क पर हुआ बवाल; लगा भारी जाम

पुलिस से की गई थी कार्रवाई की मांग

घटना के बाद सचिन चौहान की ओर से कोल्हुई थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मामले में शांतिभंग की कार्रवाई भी की है।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ी चर्चा

अब इसी मामले से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में “तुम पुलिस कंप्लेंट करो, मैं देखता रहूंगा” लिखा हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे शिकायत और पुलिस कार्रवाई से जोड़कर अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो की वास्तविकता और उसके संदर्भ की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- “1 सेकंड की देरी और खत्म हो जाती जिंदगी!” पेट्रोल भराकर निकला था युवक, चंद सेकंड में राख हुई गाड़ी

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

कोल्हुई एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून के दायरे में लाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  3 September 2026, 3:55 PM IST

Related News

Advertisement