कोल्हुई में जिम सेंटर बना रणभूमि: दो गुटों में विवाद से मची तोड़फोड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में शनिवार शाम जिम सेंटर में दो गुटों के बीच पुराना विवाद भड़क गया। गुस्साए युवकों ने जिम में घुसकर तोड़फोड़ की और उपकरण, शीशे व फर्नीचर चकनाचूर कर दिए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।