जिम में एक गिलास पानी बना विवाद की वजह, पुलिस ने तीन लोगों पर कसा शिकंजा

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जिम के अंदर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। मुड़ली चौराहे पर पानी पीने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 3 September 2026, 11:36 PM IST
google-preferred

Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुड़ली चौराहे पर जिम में पानी पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जिम से बाहर निकलने के बाद मारपीट का आरोप

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 31 अगस्त को जिम में पानी पीने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि जिम से बाहर निकलने के बाद कुछ युवकों ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में चोट लगने की बात भी शिकायत में कही गई है। आसपास मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ।

शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

‘एक इंजेक्शन और थम गई 36 साल की जिंदगी’! महराजगंज अस्पताल में मौत के बाद मचा बवाल

तीन नामजद के खिलाफ केस

पुलिस ने सचिन चौहान निवासी जंगल गुलरिहा की तहरीर पर रवि, किशन निवासी सिसवा तौफीर और विष्णु गुप्ता निवासी अड्डा बाजार थाना नौतनवां के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

महराजगंज में पहले शादी का झांसा, फिर मुकरा युवक! युवती ने खोला राज, दो सगे भाइयों पर दर्ज हुआ केस

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस संबंध में एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  3 September 2026, 11:17 PM IST

Advertisement