
थाना कोल्हुई (Img: Google)
Maharajganj: महराजगंज के एक युवक को सोशल मीडिया पर गैस सिलेंडर की कमी को लेकर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट साझा करना एक युवक को भारी पड़ गया। कोल्हुई थाना क्षेत्र में गुरुवार रात फैली इस अफवाह ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक द्वारा पोस्ट की गई गलत जानकारी से स्थानीय स्तर पर अफवाह फैलने का खतरा पैदा हो गया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई। जांच के दौरान युवक की पहचान कर उसे थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि युवक ने सोशल मीडिया पर गैस आपूर्ति को लेकर गलत और उत्तेजक जानकारी पोस्ट की थी, जिससे स्थानीय लोगों में भ्रम की स्थिति बन सकती थी।
पुलिस के अनुसार, इस तरह की भ्रामक जानकारी से क्षेत्र में अनावश्यक घबराहट और अव्यवस्था पैदा हो सकती थी। समय रहते कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।
गोरखपुर में गैस सिलेंडर वाले ने किया खेल, पुलिस ने भेजा जेल, ग्राहक बोले- मजा आया!
घटना के बाद प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। बिना पुष्टि के खबरें शेयर करना समाज में भ्रम और तनाव का कारण बन सकता है।
एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर गलत या भड़काऊ जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
महराजगंज: किसके इशारे पर हो रहा है फरेंदा में टेंडर का खेल? पढ़िए बड़ा खुलासा
गौरतलब है कि, पूरे देश में गैस सिलेंडरों (LPG) की भारी कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिसके चलते लोग घबराकर खरीदारी करने लगे हैं। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि गैस का कोई संकट नहीं है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। इसके बावजूद, कालाबाजारी करने वाले झूठी जानकारी फैलाकर डर का माहौल पैदा कर रहे हैं।
Location : Maharajganj
Published : 3 April 2026, 8:52 AM IST