Maharajganj: गांव-गांव विकास की नई रफ्तार, जीरामजी योजना के शुभारंभ पर सीडीओ खुद पहुंचे पंचायतों में

महराजगंज में ‘विकसित भारत जीरामजी योजना’ की शुरुआत के साथ ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की कोशिश शुरू हो गई है। योजना के शुभारंभ पर सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह खुद गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया। रोजगार और विकास के नए दावों के बीच यह योजना कितनी बदलाव ला पाएगी, यही अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

Maharajganj: ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन को नई गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद महाराजगंज की 24 ग्राम पंचायतों में 'विकसित भारत जीरामजी योजना' का शुभारंभ जन सम्मेलनों के माध्यम से किया गया। योजना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, श्रमिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्या है योजना का मुख्य उद्देश्य?

मुख्य कार्यक्रम विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत बांसपार बैजौली में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गांवों की आधारभूत संरचना को मजबूत करना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करना है।

UPTET परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, महराजगंज-फरेंदा के सभी स्कूल 2 दिन बंद; डीएम ने जारी किया सख्त आदेश

इतने श्रमिकों को मिला रोजगार

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत गुरुवार को जनपद की 227 ग्राम पंचायतों में कुल 3,636 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। जन सम्मेलनों में ग्रामीणों को योजना के सभी प्रावधानों और लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 2,252 रुपये से बढ़ाकर 2,300 रुपये किए जाने, 100 दिनों के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन करने तथा पात्र श्रमिकों को नियमानुसार बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। साथ ही रोजगार उपलब्ध कराने के साथ स्थायी और गुणवत्तापूर्ण सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा।

जल संरक्षण और ग्रामीण संपर्क को बढ़ावा

जन सम्मेलनों में यह भी बताया गया कि योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के साथ-साथ जल संरक्षण, ग्रामीण संपर्क मार्ग, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण और महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Maharajganj: असलहों के साए में नाबालिग समेत छह को उठा ले गई वन विभाग की टीम! तरहवा जंगल में हड़कंप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जनपद के विभिन्न विकास खंडों में आयोजित इन कार्यक्रमों में संबंधित खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, श्रमिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  2 July 2026, 8:59 PM IST

Advertisement