Maharajganj: पिता की अंतिम विदाई में नहीं पहुंच सका जेल में बंद बेटा, नाती ने दी मुखाग्नि

महराजगंज के जिगिनिहा गांव में राजमन साहनी के निधन के बाद जेल में बंद उनका बेटा बबलू पिता की अंतिम विदाई में शामिल नहीं हो सका। प्रशासन से अनुमति नहीं मिल पाई तो मंगलवार शाम बबलू के चार वर्षीय नाती ने अपने नाना को मुखाग्नि दी।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 7 October 2026, 1:18 AM IST

Maharajganj: उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के जिगिनिहा गांव में सोमवार को राजमन साहनी के निधन से परिवार में मातम छा गया। करीब तीन बजे उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सबसे बड़ा दर्द इस बात का रहा कि उनका बेटा बबलू करीब नौ वर्षों से जेल में बंद होने के कारण पिता की अंतिम विदाई में शामिल नहीं हो सका।

बहन ने डीएम से लगाई थी गुहार

बताया गया कि बबलू सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र में दर्ज एक मुकदमे के मामले में करीब नौ साल से जेल में बंद है। पिता के निधन के बाद परिवार ने उसे अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। बबलू की बहन ने सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी से गुहार लगाकर भाई को नियमानुसार अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की थी।

Badaun: दुकानदार से झगड़ा पड़ा भारी, पुलिस पहुंची तो जवान से ही भिड़ गया युवक; VIDEO वायरल

मंगलवार शाम नाती ने दी मुखाग्नि

परिवार की उम्मीदों के बीच बबलू को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल सकी। मंगलवार की शाम राजमन साहनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे की गैरमौजूदगी में उनके 4 साल के नाती ने नाना को मुखाग्नि दी। इस दौरान अंतिम संस्कार स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे। पिता को अंतिम विदाई देने की बेटे की इच्छा पूरी न हो पाने को लेकर लोगों में भी चर्चा रही।

अचानक हिलने लगी धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके

Location :  Maharajganj

Published :  7 October 2026, 1:18 AM IST