हिंदी
महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में एक छावनी पर कार्यरत अधेड़ कर्मचारी का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्श परिस्थितियों में पेड़ से लटका शव मिला। पूरा मामला पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हेमछापर के पोखरा टोला का है। पोखरा टोला में शनिवार सुबह एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, छावनी मालिक मेराज जफर हाशमी की छावनी में कार्यरत सुभाष पासवान (उम्र करीब 52 वर्ष), निवासी ग्राम जिंदापुर, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर, पिछले लगभग आठ महीनों से यहां काम कर रहा था। शनिवार सुबह उसका शव छावनी परिसर में स्थित नीम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छावनी मालिक को बुलाकर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
रामनगर में Eid-ul-Fitr की रौनक: भाईचारे और अमन का दिखा खूबसूरत नजारा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
छावनी मालिक मेराज जफर हाशमी के अनुसार, मृतक पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था और उसका व्यवहार भी सामान्य नहीं था। हालांकि, मौत के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अब नहीं चलेगा डिजिटल अरेस्ट का खेल, सरकार ने WhatsApp पर मांगा सख्त एक्शन; पढ़ें काम की खबर
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब देखने वाली बात है कि आखिर पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा करती है या फिर नहीं।