महराजगंज डीएम संतोष कुमार शर्मा ने भैसासूर में किया दौरा, हनुमान मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद किसानों से हुई चर्चा

महराजगंज के भैसासूर मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। ग्रामीणों को फॉर्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी जैसी सरकारी योजनाओं के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने फसल सुरक्षा और आग से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए।

Maharajganj: शुक्रवार को एक खास मौके पर भैसासूर प्राचीन मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इस कार्यक्रम में महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ग्रामीणों की भलाई और समृद्धि की कामना की।

डीएम ने लोगों से की बातचीत

पूजा-अर्चना के बाद डीएम ने सीधे ग्रामीणों और किसानों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अब किसान सम्मान निधि और अन्य सभी कृषि योजनाओं का लाभ केवल फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से मिलेगा। उनका साफ संदेश था, “एक किसान-एक दस्तावेज” के आधार पर लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा डीएम ने कहा कि जो लोग अभी तक रजिस्ट्री नहीं करवा पाए हैं, वे जल्द इसे पूरा करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, F-35 गिराने के दावे पर विवाद; अमेरिका ने कहा…

जागरूकता बढ़ाने वाला सन्देश

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी की अहमियत पर जोर दिया। उनका कहना था कि इस आईडी के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ लेना मुश्किल होगा। डीएम ने सभी से आग्रह किया कि इसे बनवाएं और अपने परिवारों के लिए सुरक्षा का एक पक्का कदम उठाएं। कार्यक्रम का एक अहम हिस्सा फसल सुरक्षा का संदेश भी रहा। डीएम ने गेहूं की कटाई और फसल अवशेष जलाने (सूभा) के दौरान आग से बचाव के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कटाई के समय पानी और बालू की व्यवस्था रखें और केवल तभी फसल अवशेष जलाएं, जब आस-पास के सभी खेतों में कटाई पूरी हो। उनका यह चेतावनी वाला संदेश गांव में जागरूकता बढ़ाने वाला साबित हुआ।

BIG BREAKING: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में हाईराइज सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, वीडियो में देखें; सब कुछ कैसे जलकर हुआ राख

विकास यात्रा में अहम भूमिका

ग्रामीणों ने डीएम के संदेश को गंभीरता से लिया। इसी के साथ बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर फॉर्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी बनाने की जानकारी हासिल की। इस मौके पर सुरक्षा और समृद्धि को लेकर जो संदेश दिया गया, वह आने वाले समय में गांव की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाएगा।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 3 April 2026, 7:42 PM IST

Advertisement