
महराजगंज में ट्रक से डीजल चोरी (इमेज सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Maharajganj: एक तरफ़ देश में पेट्रोल- डीजल को लेकर वैश्विक संकट चल रहा है। ईंधन के दामों में बेतहाशा वृद्धि के बावजूद लोग किसी तरह लाइन में लगकर ईंधन अपनी गाड़ियों में भरवा रहे है। वही महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में खड़ी ट्रेलर ट्रक से हजारों रुपये के डीजल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी सुनील पुत्र अशोक चौरसिया ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 16/5/2026 शनिवार की रात उनका ट्रेलर गाड़ी का ड्राइवर ट्रक को देवपुर पंचायत भवन पर खड़ी कर अपने घर भोजन करने चला गया। उसे ट्रक लेकर महोबा जाना था।
जब वह भोजन कर गाड़ी के पास वापस आया तो कुछ लोग ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे। जब ड्राइवर ने विरोध किया तो आरोपी ड्राइवर को मारने- पीटने लगे और उसके पास से रुपया भी छीन लिया। उसी दौरान डायल 112 की गाड़ी आते देख आरोपी भागने लगे। पीड़ित ने पुरंदरपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कारवाई की मांग की है।
गाड़ी मालिक सुनील ने आरोप लगाया कि उक्त लोग चारपहिया वाहन से थे। ट्रक मालिक ने बताया कि इससे पहले भी उनके वाहन से बड़ी मात्रा में डीजल चोरी हुआ है।
इस मामले में एसओ गौरव कन्नौजिया ने बताया की मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 18 May 2026, 1:07 AM IST
Topics : diesel stolen Maharajganj Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) parked truck Purandarpur Police Station Area