बृजमनगंज में दर्दनाक हादसा, परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। इस हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 June 2026, 11:23 PM IST

Maharajganj: जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेत में खेल रहे 8 साल के मासूम की रोटावेटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन पुत्र किशोर, उम्र 8 वर्ष, निवासी ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर, थाना बृजमनगंज अपने घर के बगल खेत में खेल रहा था। उसी दौरान खेत की जुताई कर रहे रोटावेटर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

महराजगंज में बम की तरह फटा ट्रांसफार्मर, गांव में मचा हड़कंप

नहीं बची बच्चे की जान

परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर अस्पताल भागे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मासूम की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Maharajganj Weather: महराजगंज पर मेहरबान होगा मौसम, आज रात हो सकती झमाझम बारिश

मामले में पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए पुलिस मौके पर मौजूद है। फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।

इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर खेतों में कृषि मशीनों के संचालन के दौरान हुई लापरवाही को उजागर किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को कृषि उपकरणों से दूर रखने और खेतों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Location :  Maharajganj

Published :  30 June 2026, 11:14 PM IST