Maharajganj: शादी में DJ पर मचा घमासान! लौट गई बारात, फिर हुआ फिल्मी अंदाज में..

Maharajganj: शादी समारोह के दौरान DJ पर डांस को लेकर घराती और बाराती पक्ष आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई, जिसके बाद माहौल इतना बिगड़ गया कि बारात वापस लौटने लगी।

Updated : 11 May 2026, 5:40 PM IST

Maharajganj: कोल्हुई पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने एक बिगड़ती शादी को खुशी में बदल दिया। थाना कोल्हुई क्षेत्र में घराती-बाराती के बीच डीजे पर नाच को लेकर उत्पन्न विवाद इतना बढ़ गया कि बारात दुल्हे सहित वापस लौट गई। लेकिन महराजगंज पुलिस की समझदारी से स्थिति संभली और विवाह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।

विवाद की शुरुआत

रविवार की रात को ग्राम करैला अजगरहां (थाना कोल्हुई) निवासी चैतु प्रसाद की पुत्री कुमारी सुन्दरी का विवाह ग्राम टेढ़ी (थाना पुरन्दरपुर) निवासी सिकन्दर कुमार के साथ तय था। द्वार पूजा के समय डीजे पर नृत्य को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही गंभीर विवाद में बदल गई।

कहासुनी के बाद बारात ने दुल्हा सहित वापस लौटने का फैसला कर लिया। लगभग 8 किलोमीटर दूर टेढ़ी गांव तक बारात पहुंच गई थी।

पुलिस की त्वरित पहल

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोल्हुई पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों ने वर पक्ष के लोगों से शांतिपूर्ण वार्ता की और मामले को समझाया। पुलिस की मानवीय दृष्टिकोण और विश्वास दिलाने वाली बातचीत का असर हुआ। वर पक्ष विवाह स्थल पर वापस लौटने को तैयार हो गया।

पुलिस की रेड पर प्रेमिका को छोड़कर भागा, अब बर्खास्त; जानें सट्टा सिंडिकेट चलाने वाला सिपाही कौन है?

पुलिस बल की पूरी निगरानी और सुरक्षा में बारात दोबारा विवाह स्थल पहुंची। सभी रस्में बिना किसी बाधा के संपन्न की गईं। वधू की विदाई भी शांतिपूर्ण वातावरण में हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मौजूदगी से किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला गया।

ज्यों-ज्यों इलाज कराया, त्यों-त्यों मर्ज बढ़ता गया… युवक ने लगाई डीएम के यहां न्याय की फरियाद

इस घटना में पुलिस की भूमिका की क्षेत्र के लोगों ने खूब सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर हस्तक्षेप नहीं करती तो एक परिवार की खुशियां बर्बाद हो सकती थीं। महराजगंज पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनशीलता भी पुलिस की जिम्मेदारी है।

Location :  Maharajganj

Published :  11 May 2026, 5:39 PM IST