होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर महराजगंज प्रशासन अलर्ट, 11 केंद्रों पर 25,920 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

महराजगंज में 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा-2025 को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 11 परीक्षा केंद्रों पर 25,920 अभ्यर्थी छह पालियों में परीक्षा देंगे।

महराजगंज: संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस केंद्र प्रभारी और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ परीक्षा व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन करें, ताकि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराई जा सके। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को परीक्षा से पहले सभी 11 केंद्रों का निरीक्षण करने तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की गहन जांच करने को कहा।

बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी केंद्र पर कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, मेडिकल टीम और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के सामान सुरक्षित रखने के लिए प्रवेश द्वार के पास क्लॉक रूम बनाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी लगाने और परीक्षा केंद्रों के आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षार्थियों से किसी प्रकार की अवैध वसूली न हो।

गोरखपुर: अस्पताल में मौत पर बवाल, लापरवाही का आरोप…समझौते से थमा विवाद

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने, परीक्षा केंद्रों के आसपास मजबूत सुरक्षा व्यवस्था करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|Video| महराजगंज में क्या बिना सर्जरी मिल सकती है राहत? होम्योपैथिक डॉ. हेमंत श्रीवास्तव ने कही बड़ी बात

बैठक के दौरान सिद्धार्थ ने परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी दी। वहीं दिवाकर सिंह ने बताया कि जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर 25, 26 और 27 अप्रैल को कुल छह पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 25,920 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि प्रत्येक पाली में 4,320 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रारंभ होगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

Location :  Maharajganj

Published :  22 April 2026, 9:23 PM IST

Advertisement