
बगैर मान्यता चल रहे स्कूलों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन(Source: Dynamite)
Maharjganj: जिला प्रशासन द्वारा अमान्य रूप से संचालित विद्यालयों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। आदेश के अनुपालन में ब्लॉकवार जांच कराई गई, जिसमें कई विद्यालय अवैध रूप से कक्षाएं संचालित करते हुए पाए गए।
जांच के लिए प्रत्येक ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के साथ राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नामित किया गया था। जांच के दौरान सिसवा, पनियरा, निचलौल, लक्ष्मीपुर, मिठौरा और घुघली ब्लॉकों में बड़ी संख्या में विद्यालय नियमों का उल्लंघन करते मिले।
देवरिया प्रशासन की बड़ी कामयाबी: गांव-गांव पहुंचा न्याय… एक ही दिन में 107 केस सुलझे
सिसवा ब्लॉक में जीयूजी पब्लिक स्कूल लोहेपार, शाइन स्मार्ट स्कूल सोनबरसा, एपीजे सेंट्रल स्कूल समेत कई स्कूल अमान्य कक्षाएं संचालित करते पाए गए। वहीं पनियरा और निचलौल क्षेत्र में भी एसआईडी एकेडमी, हेरा पब्लिक इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती स्कूल जैसे संस्थानों पर कार्रवाई की गई।
लक्ष्मीपुर, मिठौरा और घुघली ब्लॉकों में भी न्यू कार्मल जीपी स्कूल, सनराइज द नॉलेज, सर्वोदय पब्लिक स्कूल सहित कई विद्यालय नियमों की अनदेखी करते मिले। जांच अधिकारियों ने मौके पर ही नोटिस जारी कर इन विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिए।
गोरखपुर: कुत्ते को खाना खिलाने पर खूनी संघर्ष, दो महिला गिरफ्तार
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से संचालित किसी भी विद्यालय को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।
Location : Maharajganj
Published : 30 April 2026, 11:55 PM IST