
नेपाली युवक गिरफ्तार फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
महराजगंज: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में पुलिस ने करीब आठ महीने से फरार चल रहे नेपाल निवासी 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को ललाइन पैसिया अंडरपास के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, मामला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमहवा खुर्द का है। बीते 19 फरवरी 2026 पुरंदरपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि नेपाल के रुपनदेही जिले के गैडहवा गांवपालिका-2 निवासी सूरज पासी पुत्र निवर पासी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुरंदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की थी।
विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2), 5J(2)/6 की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुरंदरपुर पुलिस ने ललाइन पैसिया अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी सूरज पासी (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नेपाल के रुपनदेही जिले का रहने वाला है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार और कांस्टेबल अखिलेश चौहान शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
Location : Maharajganj
Published : 31 October 2026, 7:22 PM IST