लखनऊ में आयोजित मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही महिलाओं के साथ साथ अखिलेश यादव ने कई बड़े मुद्दों पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

महिला सम्मान समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान
Lucknow: Akhilesh Yadav ने लखनऊ में आयोजित मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं और सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ संकेत दिए कि उनकी पार्टी महिलाओं के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों का सबसे ज्यादा असर महिलाओं पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही।
इस समारोह में मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान के तहत 20 अलग-अलग श्रेणियों में महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना बताया गया।
लखनऊ में मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह का आयोजन#Akhileshyadav #Dimpleyadav #Samajwadiparty@Akhileshyadav @Dimpleyadav @samajwadiparty pic.twitter.com/c670dtGdSj
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 22, 2026
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आंदोलनों को दबाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी आवाज उठाता है, उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। उनका कहना था कि लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना ठीक नहीं है।
लखनऊ में मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव। मुकद्दर होगा तो सिलेंडर मिलेगा, नहीं तो लाइन में लगा रहना पड़ेगा।#Akhileshyadav #Samajwadiparty #Dimpleyadav @Akhileshyadav @samajwadiparty @dimpleyadav pic.twitter.com/sn4OGfWCql
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 22, 2026
सपा प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बड़े स्तर पर संसाधन और लोगों की तैनाती की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ स्तर पर पैसे बांटे जा रहे हैं और चुनाव के बाद यही तंत्र उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा।
लखनऊ में मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव कि मुझे जानकारी मिली है भाजपा ने लाखों का डिप्लॉयमेंट बंगाल चुनाव के लिये भेजा है।#Akhileshyadav @yadavakhilesh @Dimpleyadav #Dimpleyadav @samajwadiparty #Samajwadiparty pic.twitter.com/ZYy3EK9JT9
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 22, 2026
उन्होंने मथुरा में साधु-संत की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब पुलिस से राजनीतिक काम लिया जाएगा तो कानून-व्यवस्था कैसे बनी रहेगी।
लखनऊ में मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वालों ने आंदोलनों पर पाबंदी लगा दी है।#Akhileshyadav #dimpleyadav #samajwadiparty @Akhileshyadav @Dimpleyadav @Samajwadiparty pic.twitter.com/nB5CBtQQRi
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 22, 2026
एलपीजी सिलेंडर को लेकर उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मुकद्दर होगा तो सिलेंडर मिलेगा, नहीं तो लाइन में लगा रहना पड़ेगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के समय में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है।
अपने भाषण के अंत में अखिलेश यादव ने दोहराया कि आज महिलाओं की स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी।