दूसरी लड़की के साथ दिखा BF तो भड़की GF, प्रेमी ने चढ़ा दी गाड़ी, लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूसरी महिला मित्र को लेकर हुए विवाद के बाद शहनवाज ने अपनी दोस्त अनामिका पर तेज रफ्तार कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 September 2026, 2:47 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाई-प्रोफाइल इलाके गोमतीनगर विस्तार में हिट एंड रन की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास सुबह के समय अनामिका नाम की युवती चाय पीने पहुंची थी।

इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शहनवाज अपनी एक दूसरी महिला मित्र के साथ वहां आ धमका। शहनवाज को किसी और लड़की के साथ देखकर अनामिका का पारा चढ़ गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और पार्क के बाहर बीच सड़क पर ही तीखी बहस होने लगी।

रास्ता रोकने पर प्रेमी की हैवानियत

विवाद बढ़ता देख शहनवाज अपनी दूसरी महिला मित्र के साथ कार में बैठकर वहां से निकलने लगा। गुस्साई अनामिका उसे रोकने के लिए अचानक कार के बिल्कुल सामने आकर खड़ी हो गई।

आरोप है कि शहनवाज ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए कार रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर लगते ही अनामिका उछलकर सड़क पर गिर पड़ी और बाल-बाल बची। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शहनवाज मौके से कार समेत फरार हो गया।

Budaun: ग्रामीणों ने पकड़ा या पुलिस ने? वायरल वीडियो से बदायूं में ‘गुडवर्क’ की कहानी पर उठे सवाल

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता अनामिका ने तुरंत स्थानीय पुलिस से संपर्क कर आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दी। गोमतीनगर विस्तार थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शहनवाज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि कार का नंबर ट्रेस कर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Location :  Lucknow

Published :  16 September 2026, 2:46 PM IST