चलती कार अचानक बनी ‘आग का गोला’, एक्सप्रेसवे पर मचा हाहाकार; 4 लोगों ने ऐसे बचाई जान

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई, जिससे कुछ ही पलों में अफरा-तफरी मच गई। कार सवारों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई, वरना हादसा भयावह हो सकता था। आखिर क्या वजह रही इस आग की?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 May 2026, 1:33 PM IST

Lucknow: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। टोल प्लाजा 21 के पास हुई इस घटना ने कुछ ही पलों में पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

इंजन के हिस्से से निकला धुआं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी कि अचानक इंजन के हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार एक आग के गोले में बदल गई। कार में सवार चार लोगों ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।

Maharajganj News: एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, हादसे को दे रहे खुला न्यौता!

मथुरा से लकनऊ जा रहे थे साव

पुलिस के मुताबिक, कार सवार नारायण दास जी महाराज निवासी वृंदावन अपने तीन साथियों के साथ मथुरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 7:20 बजे जैसे ही वाहन टोल प्लाजा 21 के पास पहुंचा, तभी अचानक यह घटना हुई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

Gorakhpur Crime: गांहासाड़ रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर वाहनों की आवाजाही फिर से शुरू कराई। फिलहाल, सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Location :  Lucknow

Published :  21 May 2026, 1:33 PM IST