Gorakhpur Crime: गांहासाड़ रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के गांहासाड़ रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन से कटकर मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की लेकिन अब तक पहचान नहीं हो सकी है, जांच जारी है।

Gorakhpur: जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांहासाड़ रेलवे ट्रैक के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। रेलवे लाइन किनारे शव पड़े होने की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। शव की स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

Gorakhpur News: छात्र नेता के घर फायरिंग मामला में BJP नेता के बेटे समेत 4 पर लगा गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति

स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने मृतक की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए। आसपास के गांवों के लोगों को बुलाया गया, वहीं क्षेत्रीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई गई, लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब बुजुर्ग अवस्था की बताई जा रही है, हालांकि उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित की जा सके।
गीडा थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि गाहासाड रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में था तथा सिर और धड़ अलग थे।

Gorakhpur News: वाहन चोरों पर हरपुर बुदहट पुलिस का ‘डिजिटल हंटर’: 4 दिन के भीतर बाइक चोर गिरफ्तार, जानें पुलिस का पूरा ऑपरेशन

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास के थानों और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड से भी मिलान कराया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान हो सके। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  21 May 2026, 12:34 PM IST

Advertisement