ट्रेन आती तो मच जाता बड़ा कोहराम! रेलवे ट्रैक पर पलटी सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाल-बाल टला हादसा
देवरिया के लार थाना क्षेत्र में रेवली रेलवे ढाले पर सीमेंट की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर पलट गई। हादसे के बाद सीमेंट की बोरियां पटरियों पर बिखर गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के वक्त ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। ट्रैक्टर के ओवरलोड होने और चालक के नाबालिग होने की बात सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।