अपहरण, ब्रेनवॉश और अवैध धंधा…श्रीकृष्ण की भक्त से हुआ मानव तस्करी गैंग का पर्दाफाश

लखनऊ पुलिस ने मानव तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह से जुड़े दो तस्करों को पकड़ा गया है, जबकि उनके कब्जे से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। ये लोग कुल 50 हजार रुपये में लड़कियों को बेच देते थे।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 11 July 2025, 1:33 PM IST
google-preferred

Lucknow News: लखनऊ पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। जिसने मासूम लड़कियों का अपहरण, ब्रेनवॉश और फिर अवैध व्यापार किया। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से दो नाबालिग लड़कियों को भी बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई और जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जो मानव तस्करी के इस जाल का पर्दाफाश करते हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों में से एक का नाम मनीष भंडारी और दूसरे का नाम संतोष साहू है। इनके कब्जे से दो नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया है, जिनमें से एक लड़की 16 वर्ष की है। इस लड़की का संबंध वृंदावन के एक प्रसिद्ध संत से है और वह उनसे मिलने जाने की योजना बना रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाने में कामयाब हुए। दूसरी लड़की को भी पुलिस ने एक होटल से मुक्त कराया है।

मदद का हाथ बढ़ाकर एक बेटी की मां के साथ रेप, कहानी पढ़कर आपकी आंखों में आ जाएंगे आंसू

अब तक 15 लड़कियों को बनाया शिकार

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह अब तक लगभग 15 लड़कियों का अपहरण कर चुका है। इन लड़कियों को जबरन शादी या अन्य गलत उद्देश्यों के लिए राजस्थान और हरियाणा में भेजा जाता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब 30 जून को कृष्णानगर इलाके से 16 वर्षीय लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई। लड़की को रेलवे स्टेशन पर परेशान देखकर आरोपी संतोष साहू ने उससे बातचीत शुरू की और उसे वृंदावन के एक संत से मिलवाने का भरोसा दिलाया। जांच में पता चला है कि यह लड़की श्रीकृष्ण की भक्त है।

45 हजार रुपये में 16 साल की लड़की बेची

संतोष साहू ने लड़की को अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया, लेकिन जैसे ही लड़की को उसकी असली मंशा का आभास हुआ। उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया और मनीष के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद मनीष ने लड़की को वापस कर दिया और संतोष से 45 हजार रुपये भी वसूल किए। लड़की को लखनऊ मानक नगर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया।

मेरठ सौरभ हत्याकांड: 16 साल के शिवम् ने सौरभ की आत्मा की मुक्ति के लिए उठाई कांवड़, नीले ड्रम में लाया 101 लीटर गंगाजल

दूसरी लड़की को होटल से किया बरामद

गौरतलब है कि लड़की के परिवार ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए छह टीमें गठित की थी। बरामदगी के बाद पुलिस की टीम को जानकारी मिली कि आरोपी अवध चौराहे के पास हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे रायबरेली से भी एक और नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर लाए हैं। पुलिस ने उस लड़की को भी एक होटल से बरामद किया है।

राजस्थान और हरियाणा तक फैला जाल

जांच में पता चला है कि आरोपी संतोष साहू वर्ष 2012 से मासूम लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाता था, उन्हें खरीदकर मनीष भंडारी को बेच देता था। मनीष इन लड़कियों को 50 हजार रुपये में खरीदता और फिर उन्हें राजस्थान व हरियाणा में जबरन शादी या अन्य गलत मकसद से भेजता था। पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है और मानव तस्करी के इस जाल को पूरी तरह से उखाड़ फेंकने के प्रयास में लगी हुई है।

नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला, बलात्कार और हत्या की आशंका, गोला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 11 July 2025, 1:33 PM IST

Advertisement
Advertisement