गंगा स्नान के बहाने पूर्व पत्नी को ले गया, रास्ते में रची मौत की साजिश! ककोड़ा मेले से लौटते वक्त कर दी हत्या

कासगंज में हाईवे किनारे मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। पूर्व पत्नी की हत्या के पीछे दूसरी पत्नी का विरोध और प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो और मोबाइल फोन बरामद किया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 29 November 2026, 7:16 PM IST
google-preferred

Kasganj: रिश्तों की उलझन, दूसरी पत्नी की नाराजगी और प्रॉपर्टी का विवाद... इन सबके बीच एक महिला की जिंदगी खत्म करने की ऐसी साजिश रची गई, जिसका खुलासा होने पर पुलिस भी हैरान रह गई। पूर्व पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने पहले उसे ककोड़ा मेले में गंगा स्नान कराने का भरोसा दिलाया। फिर बोलेरो में बैठाकर साथियों के साथ निकल पड़ा। रास्ते में मौका मिलते ही महिला के हाथ-पैर पकड़े गए और उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई।

पहचान के बाद खुला राज

यह सनसनीखेज मामला कासगंज जिले का है। 24/25 नवंबर की रात निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर ग्राम क्यामपुर बाहेड़िया के सामने सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया था। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र की मठिया कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने शव की पहचान अपनी बहन अरुणा यादव उर्फ नीतू के रूप में की। अरुणा यादव उर्फ नीतू मूल रूप से भरतामऊ, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर की रहने वाली थी।

एक ही रात में दो घरों के टूटे ताले, 11 लाख नकदी और जेवरात गायब; कासगंज के सरावल में चोरों का तांडव

पांच पुलिस टीमों ने जुटाए सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ओपी सिंह ने एएसपी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ सिटी आंचल चौहान के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों का गठन किया। इन टीमों ने सर्विलांस, एसओजी और अन्य माध्यमों से सुराग जुटाने शुरू किए। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे इनपुट मिले, जिनके आधार पर हत्या की साजिश और उसमें शामिल लोगों की जानकारी सामने आई।

Kasganj News

खुला अरुणा हत्याकांड का राज (IMG: Dynamite News)

ककोड़ा मेले में स्नान कराने के बहाने घर से ले गया

पुलिस के खुलासे के मुताबिक, हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए 24 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे मुख्य आरोपी हरिनन्दन उर्फ गुड्डू अपने साथी नन्दकिशोर के साथ महिंद्रा बोलेरो लेकर पहुंचा था। दोनों अरुणा यादव को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ककोड़ा मेले में गंगा स्नान कराने के बहाने लालकुआं, हापुड़ रोड से अपने साथ ले गए।

मुख्य आरोपी ने दबाया गला

पुलिस की पूछताछ में सामने आई जानकारी के मुताबिक, सुनसान जगह देखकर आरोपियों ने बोलेरो रोक दी। इसके बाद नन्दकिशोर ने अरुणा के हाथ पकड़ लिए, जबकि कृष्णगोपाल ने उसके पैर दबोच लिए। इसी दौरान मुख्य आरोपी हरिनन्दन ने उसका गला दबा दिया। आरोप है कि तीनों ने मिलकर अरुणा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

ट्रैफिक जाम से परेशान कासगंज के सहावर को बड़ी राहत, करोड़ों के बाईपास के लिए पहली किस्त मंजूर

प्लॉट बना विवाद की वजह

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे सिर्फ आपसी रिश्तों का तनाव ही नहीं, बल्कि प्रॉपर्टी का विवाद भी सामने आया है। मुख्य आरोपी हरिनन्दन उर्फ गुड्डू ने पूछताछ में बताया कि अरुणा यादव उसकी पूर्व पत्नी थी और वर्तमान में अजय यादव के साथ रह रही थी। वहीं, हरिनन्दन की वर्तमान पत्नी ज्योति उसके साथ रहती थी। पुलिस के खुलासे के अनुसार, अरुणा दोबारा हरिनन्दन के साथ रहना चाहती थी। इस बात को लेकर वह उसे बार-बार परेशान करती थी। दूसरी तरफ, हरिनन्दन की वर्तमान पत्नी ज्योति को अरुणा का उसके साथ रहना पसंद नहीं था और वह इसका विरोध करती थी।

बोलेरो और मृतका का मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा बोलेरो (UP 24 BQ 9842) और मृतका का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Location :  Kasganj

Published :  29 November 2026, 7:16 PM IST

Advertisement