Kanpur News: मोबाइल चोरी गैंग का खुलासा, बिहार-झारखंड कनेक्शन ने चौंकाया

जनपद कानपुर नगर के चकेरी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद बरामद किए हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 May 2026, 3:37 PM IST

Kanpur: जनपद कानपुर नगर के चकेरी थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दो झारखंड और एक बिहार का निवासी है।

कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी पूर्वी और एसीपी चकेरी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थाना चकेरी पुलिस ने अहिरवां चौकी क्षेत्र स्थित अस्सी फिट रोड मोड़ पर चेकिंग के दौरान संदिग्धों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों की हुई पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के साहिबगंज निवासी राजकुमार महतो (23), जितेंद्र कुमार महतो उर्फ जोगेंद्र (19) और बिहार के भागलपुर निवासी गणेश कुमार (22) के रूप में हुई है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं, पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू की। जिसके बाद चोरी का खुलासा हो गया।

क्या 5 रुपये के भुट्टा से सस्ती है 9 साल की बच्ची की जिंदगी? पढ़ें बहराइच का वह मामला, जिसने भाई-बहन के रिश्तों पर खड़े किए सवाल

आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से चोरी के 6 मोबाइल फोन और 400 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। मुख्य आरोपी राजकुमार महतो पर लखनऊ और कानपुर नगर में चोरी से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जितेंद्र महतो पर मथुरा में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच में जुटी है।

झारखंड के लातेहार में सनसनीखेज मामला: शिकारी बनकर गया था युवक, लेकिन खुद हो गया शिकार, पेड़ के नीचे मिली लाश

आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चकेरी प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र, उपनिरीक्षक लोचन, पवन शर्मा, संदीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक रीना सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Location :  kanpur

Published :  18 May 2026, 3:36 PM IST