Kanpur News: बिल्हौर में सपा ने मिशन 2027 के लिए भरी हुंकार

जनपद कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र में सोमवार को समाजवादी पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और पीडीए समाज के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 May 2026, 11:26 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर नगर के बिल्हौर क्षेत्र में सोमवार को समाजवादी पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक विधानसभा प्रभारी पुष्पराज सिंह यादव की अध्यक्षता में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह यादव के आवास पर हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और पीडीए समाज के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विधानसभा प्रभारी पुष्पराज सिंह यादव ने कहा कि प्रत्याशी कोई भी हो, सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav को चेहरा मानकर चुनाव लड़ें। उन्होंने गुटबाजी छोड़कर एकजुट होने और भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया।

NH 34 Road Accident: कानपुर से निकले थे दर्शन करने, हमीरपुर में हुए भीषण एक्सीडेंट ने छीनीं 4 सांसें

बैठक में बीजेपी को लिया आड़े हाथ

पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'अच्छे दिन' का सपना दिखाने वाली सरकार ने जनता को 'बुरे दिन' दे दिए हैं। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा। साथ ही कार्यकर्ताओं को चेताया कि केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने से चुनाव नहीं जीते जाते, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करना जरूरी है।

बैठक में उठा सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का मुद्दा

विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में 480 बूथ हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को जातिगत जनगणना व सामाजिक समीकरणों पर गंभीरता से काम करना होगा। वहीं विनय ने बढ़ती महंगाई और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के साथ कथित अभद्रता पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।

कानपुर में मूर्ति विवाद ने पकड़ा तूल : सपा MLA अमिताभ बाजपेई खून से लिखा- ‘मूर्ति कब लगेगी’

पैदल मार्च निकालकर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

बैठक के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील तक पैदल मार्च निकालकर महंगाई, NEET-UG पेपर लीक और विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनीष कुमार को सौंपा गया, जिसमें पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमतों में राहत और NEET-UG पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग उठाई गई।

Location :  kanpur dehat

Published :  18 May 2026, 11:23 PM IST