Kanpur Dehat News: 15 हजार के इनामी लुटेरे को शिवली पुलिस ने दबोचा, मैथा नहर पुल से गिरफ्तारी

ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी भाऊपुर स्थित न्यू मानसी ज्वैलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:50 बजे ग्राम भीखर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी से भरा बैग लूट लिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 April 2026, 3:42 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात की शिवली कोतवाली पुलिस टीम ने लूट की घटना में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात करीब 10:20 बजे मैथा नहर पुल के पास से आरोपी को दबोच लिया।

व्यापारी के साथ हुई थी लूट की वारदात

मामला 9 जनवरी 2025 का है, जब ग्राम बलुवापुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू अपनी भाऊपुर स्थित न्यू मानसी ज्वैलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:50 बजे ग्राम भीखर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 10 ग्राम सोना, साढ़े पांच सौ ग्राम चांदी और 25 हजार रुपये नकद मौजूद थे।

बेचारा का कसूर क्या था? कानपुर देहात में टीचर ने 17 वर्षीय लड़के को दी खौफनाक मौत, कारण जानने के लिए पुलिस परेशान

लूट की घटना के बाद व्यापारी ने दर्ज कराया था मुकदमा

इस घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना शिवली में 16 फरवरी 2025 को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्तों की पहचान करते हुए जाहिद, रिहान, अरमान उर्फ अम्मू और एक अन्य अज्ञात युवक का नाम प्रकाश में लाया। इनमें से जाहिद और रिहान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इनामी मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी पुलिस

वहीं मुख्य आरोपी अरमान उर्फ अम्मू पुत्र बबलू निवासी समरथपुर थाना कोतवाली औरैया फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के द्वारा 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Kanpur Dehat Police News: नव वर्ष पर कानपुर देहात पुलिस ने दिया ऐसा तोहफा, 261 लोगों के चेहरे खिल उठे

शिवली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरमान उर्फ अम्मू को गुरुवार रात करीब 10:20 बजे मैथा नहर पुल के पास से दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  10 April 2026, 3:42 PM IST