Kanpur Cyber Fraud: आईफोन में 15 टेलीग्राम ग्रुप और करोड़ों का खेल: जूते सिलने वाले का बेटा कैसे बना साइबर क्राइम का ‘सुल्तान’?

Kanpur Cyber Fraud:कानपुर के नौबस्ता थाने की पुलिस एक बड़े साइबर ठगी मामले की जांच के सिलसिले में तिहाड़ जेल में बंद आरोपी से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। बैंक खातों में हुए करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन और बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूरी जानकारी के लिए रिपोर्ट पढ़ें।

Updated : 30 April 2026, 5:03 AM IST
google-preferred

Kanpur: यशोदा नगर के दवा कारोबारी अमित राठौर से हुई करोड़ों की ठगी के मामले में नौबस्ता पुलिस अब बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में है। इस गिरोह के तार पंजाब से लेकर विदेशों तक जुड़े हुए हैं। पुलिस अब तिहाड़ जेल में बंद मुख्य आरोपी अजय मोची का बयान दर्ज करने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज कर रही है, ताकि 80 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हो सके।

आईफोन में मिले 50 क्यूआर कोड और इंटरनेशनल नेटवर्क के सुराग

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़े गए आरोपी करण के पास से मिले आईफोन में श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों के नंबर वाले 15 टेलीग्राम और 10 व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय थे। इस नेटवर्क में 'ऐलेक्स' और एक 'विदेशी महिला' की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।

Bullet Sieged Budaun: क्या आप भी बुलेट में लगवाते हैं मॉडिफाइड साइलेंसर? बदायूँ पुलिस की यह कार्रवाई देख उड़ जाएंगे होश

पुलिस को आरोपी के फोन से 50 से अधिक यूपीआई क्यूआर कोड और 11 साइन किए हुए चेक बरामद हुए हैं, जो बड़े पैमाने पर चल रहे डिजिटल फ्रॉड की ओर इशारा करते हैं।

तीन महीने में 80 करोड़ का खेल; आयकर विभाग की भी नजर

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी अजय मोची के दिल्ली स्थित बैंक खाते में महज तीन महीने के भीतर 80 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया। इसके अलावा, करण कसेरा के करंट अकाउंट और उसके पिता अशोक के खातों में भी करोड़ों रुपये पहुंचे हैं।

गोरखपुर: कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, हत्या के प्रयास में तीन गिरफ्तार

इस असामान्य वित्तीय गतिविधि को देखते हुए आयकर विभाग ने भी आरोपियों को नोटिस जारी किया है। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह के मुताबिक, अजय को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन को वारंट दिया गया है।

Location :  Kanpur

Published :  30 April 2026, 5:03 AM IST

Advertisement