Kannauj: यूपी के कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ अंतर्गत बनवारी नगर में हुई महिला मंजू वर्मा की अंधी हत्या का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सनसनीखेज अनावरण कर दिया है। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शालू उर्फ शल्लू को फर्रूखाबाद रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
दरअसल, 25 मई को राजीव वर्मा ने अपनी पत्नी मंजू वर्मा की घर के भीतर लहूलुहान हालत में लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ था, जिसके बाद पुलिस कातिल की तलाश में जुटी थी।
पकड़े गए आरोपी शालू ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पहले मृतका के पति राजीव वर्मा की गाड़ी चलाता था। इस वजह से वह पूरे परिवार की दिनचर्या से अच्छी तरह वाकिफ था। आरोपी पर लाखों रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने मंजू वर्मा से रुपयों की मांग की थी। जब मंजू ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया, तो उसने बेरहमी से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी और घर में रखे जेवर तथा मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
Kannuaj News: कन्नौज में सनसनीखेज वारदात: सराफा व्यापारी की पत्नी की हत्या, लूटपाट के बाद बदमाश फरार
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल आरोपी के कब्जे से लूटी गई छह अंगूठियां, टॉप्स, झुमकी, जंजीर, एक छल्ला, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल समेत एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं। फिलहाल घायल बदमाश का इलाज सीएचसी छिबरामऊ में चल रहा है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Location : Kannauj
Published : 28 May 2026, 3:10 PM IST
Topics : kannauj news Kannauj Police up crime UP News Video Story