शादी से लौटते वक्त काल बना सफर…भाई-बहन की मौत, मासूम जिंदगी से जंग में

भोगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। शादी समारोह से लौट रहे भाई-बहन की जान चली गई, जबकि उनके साथ मौजूद 9 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।

Updated : 6 May 2026, 8:14 PM IST
google-preferred

मैनपुरी: भोगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। शादी समारोह से लौट रहे भाई-बहन की जान चली गई, जबकि उनके साथ मौजूद 9 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के अनुसार, ग्राम उमरीहार निवासी 22 वर्षीय मोनू अपनी बहन 35 वर्षीय संगीता और भांजे अर्पित के साथ छिबरामऊ में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मायाचंद्रपुर गांव के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़ी एक डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने संगीता को भी मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अर्पित की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

हमीरपुर में हैवानियत, शादी के लिए ब्यूटी पार्लर से लौट रही थीं युवतियां दहशत में

मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि मोनू पांच भाइयों में चौथे नंबर का था, जबकि संगीता परिवार की सबसे बड़ी बहन थी। दोनों की एक साथ मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर तरफ शोक का माहौल है और परिजन बदहवास हैं।

ब्याज के दबाव में दरिंदगी! कर्ज वसूली के नाम पर महिला का किया ये हाल…

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन की वजह से यह हादसा हुआ।

Location :  ​​Mainpuri

Published :  6 May 2026, 8:14 PM IST

Advertisement