गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड में इनसाइड स्टोरी: मौत से पहले सूर्या के क्या थे अंतिम शब्द, रोते हुए मां बोली- I Love You…

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या हत्याकांड में पीड़ित परिवार का दर्द सामने आया है। सूर्या की मां ने बताया कि हमला बेहद बेरहमी से किया गया था और अस्पताल में बेटे के अंतिम शब्द "I Love You Bhai" थे। मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, लेकिन परिवार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 31 May 2026, 7:34 PM IST
google-preferred

Ghaziabad News: ईद का वो दिन कभी भी "सूर्या चौहान" का परिवार नहीं भूल सकता, जब चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस वक्त खोड़ा कॉलोनी में एक हिन्दू घर से सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि उन्हें सूर्या की मौत का बदला एनकाउंटर से चाहिए। वहीं, मां ने सूर्या के अंतिम यादों को डाइनामाइट न्यूज़ के साथ साझा किया।

डाइनामाइट न्यूज़ के सामने सूर्या की मां ने सुनाया अपना दर्द

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड में पुलिस से सवाल: मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, लेकिन मरे हुए की फोटो क्यों नहीं दिखाई?

डाइनामाइट न्यूज़ से बात करते हुए सूर्या की मां ने बताया, "मेरे बेटे पर करीब 6 लड़कों ने हमला किया। किसी ने हाथ पकड़े तो किसी ने पैर। ताबड़तोड़ हमला कर उन हैवानों ने मेरे बेटे को मार दिया। हमले के दौरान सूर्या के दोस्त बचाने के लिए दौड़े तो आरोपियों ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद सूर्या के दोस्त और भाई ने उसको अस्पताल में एडमिट करवाया। जब मेरा बेटा तड़प रहा था, उनके अंतिम शब्द रहे- I Love You Bhai."

एक आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: कभी असद से थी जय-वीरू वाली जिगरी दोस्ती, फिर दुश्मनी में कैसे बदली कहानी?

29 मई को ईद के दिन कुर्बानी दिखाने के नाम पर सूर्या को आरोपी घर से बुलाकर ले गए थे और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया। इस हत्याकांड के बाद खोड़ा कॉलोनी छावनी में तब्दील है। हर तरफ सिर्फ एक ही आवाज आ रही है कि सूर्या को इंसाफ चाहिए। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में देर किया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि असद की तरह बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर हो।

Location :  Ghaziabad

Published :  31 May 2026, 7:34 PM IST

Advertisement