11 जून की रात बांसडीहरोड तिराहे के पास कोल्ड स्टोर के पास हुआ था पूरा खेल, अब खुला राज

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के समीप गुरुवार रात पांच वर्ष की बच्ची के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद भले ही बच्ची को बरामद कर लिया था, लेकिन बच्‍ची के कोर्ट के बयान...आगे पढ़ें पूरी खबर

Updated : 13 June 2026, 8:53 PM IST

Baliya Crime:  उत्तर प्रदेश के  बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के समीप गुरुवार रात पांच वर्ष की बच्ची के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद भले ही बच्ची को बरामद कर लिया था, लेकिन बच्‍ची के कोर्ट के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह पुष्ट हो गया है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। जिसके बाद बांसडीहरोड पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी और शनिवार को मुख्य आरोपी चंदन कुमार साह निवासी गायघाट, थाना रेवती को ढेलहवा बाबा से दुबहड़ जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। वही उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार घटना बीते 11 जून की रात की है, जब पोती अपने दादा के साथ सुल्तानपुर से वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बांसडीहरोड तिराहे स्थित कोल्ड स्टोर के समीप दादा लघुशंका के लिए रुक गए। उधर, बच्ची को अकेली देख वहां से गुजर रहे अज्ञात बाइक सवार उसको जबरन बैठाकर फरार होने लगे। दादा ने पीछा भी किया लेकिन वह असफल रहे। इसके बाद दादा की सूचना पर सक्रिय पुलिस टीम ने कई घंटे के बाद बच्ची को बरामद किया।

Dynamite News Exclusive: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए नत्थू सिंह यादव ने क्यों छोड़ी थी जसवंतनगर सीट? बेटे ने किया खुलासा

अपहरण का मुकदमा दर्ज

अगले दिन 12 जून को पीड़ित पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। हालांकि बच्‍ची के कोर्ट में बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं बढ़ाई गई। इस बाबत

UP Crime News: सोने-चांदी के गहने गलवाकर बनाई 700 ग्राम की सिल्लियां, ढाई करोड़ की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

थाना प्रभारी वंशबहादुर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर इस मुख्य आरोपित को दबोच लिया। जिसे विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Location :  Baliya

Published :  13 June 2026, 8:53 PM IST