मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में रात के समय एक युवक ने घर के बाहर खड़े टेंपो का शीशा तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही है।

टेंपो का शीशा तोड़
Muzaffarnagar: एक सिरफिरे युवक की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ दिख रहा है कि रात के सन्नाटे में एक युवक घर के बाहर खड़े टेंपो का शीशा ईंट से तोड़ता है और मौके से फरार हो जाता है। युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी हरकत पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है। अब यही वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक युवक ने घर के बाहर खड़े टेंपो का शीशा तोड़ दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की बात कही है। @muzafarnagarpol #Muzaffarnagar #ViralVideo #CrimeNews pic.twitter.com/FGTcIuK76E
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 15, 2026
मामला मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी मोहल्ले का है। यहां रहने वाले प्रीतम कुमार ने रोज की तरह शुक्रवार रात अपने घर के बाहर टेंपो खड़ा किया था। देर रात एक युवक सड़क से बड़ा पत्थर उठाकर आया और टेंपो के शीशे पर दे मारा। वार इतना जोरदार था कि शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग घटना को लेकर हैरान रह गए।
घटना की असली तस्वीर तब सामने आई जब पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई। कैमरे में युवक की पूरी हरकत साफ दिखाई दे रही है। इसके बाद किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते वह वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोग आरोपी की पहचान की कोशिश कर रहे हैं।
UP Crime News: मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में मारपीट, दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही हुआ संघर्ष, कई घायल
टेंपो मालिक प्रीतम कुमार ने बताया कि रात को शीशा तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में युवक दिखाई दे रहा है और फोटो भी निकाली गई है। उन्होंने साफ कहा कि वह पुलिस में शिकायत करेंगे ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।