हिंदी
कुएं में मिला युवक का शव
Gorakhpur : अलीनगर इलाके में मानसिक रूप से परेशान युवक ने शिव मंदिर के सामने स्थित कुएं में छलांग लगा दी। युवक की पहचान नरेश के रूप में हुई है। यह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में बताया जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, वह अक्सर घर में झगड़ा करता था।
गोरखपुर में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक नरेश ने मंदिर के सामने स्थित कुएं में कूदा। गोरखपुर के अलीनगर का मामला@gorakhpurpolice #gorakhpur pic.twitter.com/xUEC2wFm5S
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 8, 2026
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले की सूचना पर इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Location : Gorakhpur
Published : 8 May 2026, 7:03 AM IST