बरेली में किराया देते समय खुला पर्स, गायब मिले जेवर, टेम्पो चालक बोला- मैंने नहीं लिया

बरेली कचहरी के पास महिला ने टेम्पो चालक पर जेवर और 500 रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। हंगामे के बाद चालक फरार हुआ। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 February 2026, 6:49 PM IST

Bareilly: कोतवाली इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कचहरी के पास एक महिला ने टेम्पो चालक पर अपने जेवर और नगदी चोरी करने का आरोप लगा दिया। सड़क पर अचानक शुरू हुआ हंगामा देखते ही देखते भीड़ में बदल गया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच टेम्पो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला?

घटना थाना कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नीरज पत्नी गुड्डू, निवासी ग्राम डूबरा नवीनगर थाना कैंट शुक्रवार को करीब 12 बजे खरसेनी कन्नौजिया इंटर कॉलेज से टेम्पो नंबर यूपी जी टी 4337 में बैठकर अपने गांव नवीनगर जा रही थीं। नीरज का कहना है कि उनके पर्स में आधा तोला सोने की नथनी, सोने की बेसर, करीब 250 रुपये का चांदी का गुच्छा और 500 रुपये नगद रखे थे।

राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में गरमाई सियासत: मनरेगा बचाओ प्रदर्शन से पहले रायबरेली में कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट

रास्ते में फतेहगंज से कुछ और सवारियां टेम्पो में बैठीं, जो कचहरी बरेली पर उतर गईं। महिला का आरोप है कि उनसे किराया भी नहीं लिया गया। जब नीरज कचहरी के पास उतरीं और किराया देने के लिए पर्स खोला तो उनके मुताबिक पर्स में रखे जेवर और 500 रुपये गायब थे।

सड़क पर शुरू हुआ विवाद

जैसे ही महिला को जेवर और पैसे गायब होने की जानकारी हुई, उन्होंने तुरंत टेम्पो चालक पर आरोप लगा दिया। उनका कहना था कि वह उसी टेम्पो से आई हैं। इसलिए चोरी की जिम्मेदारी चालक की है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

Raebareli Crime: रायबरेली में लाखों की चोरी का खुलासा, कर्ज चुकाने के लिए की थी चोरी

हंगामा बढ़ता देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच टेम्पो चालक मौके से निकल गया। महिला ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बाद में टेम्पो चालक को बुलाकर पूछताछ की गई। चालक ने साफ तौर पर आरोपों को गलत बताया। उसका कहना है कि महिला के पर्स में जेवर और नगदी थे ही नहीं और उस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

तहरीर लेकर जांच शुरू की

पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी और सवारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल मामला जांच के दायरे में है।

Location : 
  • Bareilly

Published : 
  • 20 February 2026, 6:49 PM IST