बलिया में एसपी का बड़ा एक्शन : 17 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पुलिस महकमे में हड़कंप

लिया में कानून व्यवस्था को सख्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने साफ संकेत दिया है कि भविष्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 19 May 2026, 9:24 PM IST

Ballia : जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी ने जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख

जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई जनहित एवं प्रशासनिक हित को ध्यान में रखते हुए की गई है। पुलिस अधीक्षक का साफ संदेश है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

17 पुलिसकर्मी किए गए लाइन हाजिर

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल तथा चालक शामिल हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार ड्यूटी में लापरवाही और कार्य में अपेक्षित अनुशासन न बरतने को लेकर यह सख्त कदम उठाया गया है।

महकमे में मचा हड़कंप

एसपी के इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। कई थानों में तैनात पुलिसकर्मी अचानक हुई इस कार्रवाई से हैरान हैं। वहीं इसे अनुशासन सुधारने की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Chandranath Murder Case: बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में बलिया का शार्प शूटर गिरफ्तार, CBI ने Toll Plaza पर दबोचा

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की सूची

पुलिस अधीक्षक द्वारा जिन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है उनमें कांस्टेबल पुनीत चौरसिया, आलोक कुमार, राजन यादव, मयंक यादव, चालक हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार, रमाकांत यादव, अमरेंद्र कुमार यादव, रंजीत यादव, सालिक राम वर्मा, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश चौहान, धनंजय यादव, रितेश सिंह, कांस्टेबल रामपाल, जितेंद्र पासवा, हेड मु. धर्म प्रकाश गौतम, कांस्टेबल बबलू रैना तथा कांस्टेबल मु. अशोक मौर्य शामिल हैं।

एसपी का सख्त संदेश

एसपी ओमवीर सिंह की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ड्यूटी में लापरवाही पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Location :  Ballia

Published :  19 May 2026, 9:24 PM IST