हिंदी
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बलिया का शार्प शूटर गिरफ्तार (Image : Google)
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। सीबीआई की टीम ने चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में बलिया के शार्प शूटर राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शार्प शूटर राजकुमार सिंह इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सीबीआई द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सीबीआई टीम को यह सफलता उत्तराखंड में मिली है। हरिद्वार से लौटते समय सीबीआई ने बलिया के शार्प शूटर राजकुमार सिंह को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर स्थित छपार क्षेत्र में टोल प्लाजा के निकट गिरफ्तार किया।
सीबीआई को राजकुमार सिंह के वहां होने की सूचना मिली थी, जिस पर दबिश देकर सीबीआई ने उसे दबोच लिया।
जानकारी के मुताबिक सीबीआई आरोपी को लेकर सीजेएम कोर्ट पहुंच गई है, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया जायेगा।
पश्चिम बंगाल चुनाव विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद 6 मई की रात को शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम में हमलावरों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में पहले भी कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है और आरोपियों की धरपकड़ जारी है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
Location : New Delhi
Published : 18 May 2026, 8:50 PM IST