Mainpuri: जिलाधिकारी से गुहार सरकारी जमीन पर कब्जा और अवैध खनन करने वालों पर करें कार्रवाई

मैनपुरी जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौहानपुर में सरकारी भूमि पर अवैध खनन और कब्जे को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर...पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 22 April 2026, 1:42 PM IST

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के  मैनपुरी जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौहानपुर में सरकारी भूमि पर अवैध खनन और कब्जे को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

क्या है पूरी खबर?

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुगन चौहान पुत्र स्व.वीर तथा राधाचरण पुत्र जयनारायण सिंह निवासी ग्राम बिलासपुर पोस्ट अंगेहा परगना व तहसील मैनपुरी पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथ करीब 10-14 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया और उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से पीड़ित के खेत में डाल दिया।

विरोध करने पर आरोपियों ने दी धमकी

पीड़ितों का कहना है कि यह घटना 20/21 अप्रैल 2026 की रात की है, जब आरोपियों ने करीब 6 फीट गहराई तक मिट्टी निकालकर अवैध रूप से उसे खेत में डाल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी दी और मौके से हटने को कहा। स्थिति बिगड़ने पर पीड़ितों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए खनन को रुकवाया।

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंजा, जानिए श्रद्धालु कैसे अपने को महसूस कर रहे धन्य

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी लगातार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और इससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा खेत को पूर्व स्थिति में कराया जाए।

अच्छी खबर: कुशीनगर डीएम महेंद्र सिंह ने किया “जनता दर्शन ऐप” का शुभारंभ, जानें लोगों को कैसे मिलेगा फायदा?

शिकायतकर्ताओं में मोहनलाल, राधेश्याम, रामरतन सिंह, लक्ष्मीनारायण और सोनेलाल सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ितों को कब तक न्याय मिल पाता है।

Location :  Mainpuri

Published :  22 April 2026, 1:42 PM IST